Home डेली न्यूज़ गरीब मजदूर पर पड़ोस के दबंगों का कहर: प्लास्टिक पाइपों से बेरहमी...


गरीब मजदूर पर पड़ोस के दबंगों का कहर: प्लास्टिक पाइपों से बेरहमी से पीटा, हालत गंभीर

Jeevan Ayurveda

छतरपुर। थाना भगवा क्षेत्र के ग्राम बधा में एक गरीब मजदूर के साथ पड़ोस के आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों द्वारा बेरहमी से मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मजदूरी कर परिवार का पेट पालने वाले संतोष कुशवाहा को गांव के ही महेंद्र कुशवाहा और अशोक कुशवाहा ने प्लास्टिक की मोटी पाइपों से इतनी बुरी तरह पीटा कि उसके हाथ, पैर और जांघों पर गंभीर चोटें आ गईं। हालत बिगडऩे पर उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र घुवारा से जिला अस्पताल छतरपुर रेफर किया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
मजदूरी कर लौट रहे थे घर, रास्ते में घेरकर किया हमला
जानकारी के अनुसार, पीडि़त संतोष कुशवाहा मेहनत-मजदूरी कर सीधे-साधे तरीके से अपने परिवार का भरण-पोषण करता है। बीते दिनों पड़ोस में रहने वाले आपराधिक छवि के महेंद्र कुशवाहा और अशोक कुशवाहा ने पुरानी रंजिश या किसी मामूली बात को लेकर उसे घेर लिया। दोनों आरोपियों ने प्लास्टिक की भारी पाइपों से ताबड़तोड़ हमला बोल दिया। संतोष जान बचाने के लिए चिल्लाता रहा, लेकिन आरोपी उसे तब तक पीटते रहे जब तक वह लहूलुहान होकर जमीन पर नहीं गिर गया। संतोष का कहना है कि उनके शरीर पर गंभीर चोटों के निशान हैं और वे ठीक से खड़े भी नहीं हो पा रहे हैं। इसके बावजूद पुलिस ने मेडिकल रिपोर्ट को नजरअंदाज करते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी धाराओं में केस दर्ज नहीं किया।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here