Home डेली न्यूज़ प्राथमिक शाला की बाउंड्रीवॉल तोड़कर खोदे गड्ढे, मासूमों पर मंडरा रहा हादसे...

प्राथमिक शाला की बाउंड्रीवॉल तोड़कर खोदे गड्ढे, मासूमों पर मंडरा रहा हादसे का खतरा

10
0
Jeevan Ayurveda


छतरपुर। केन-बेतवा लिंक परियोजना के तहत ढोंढन गांव में बांध निर्माण कार्य में लगी एनसीसी की सहयोगी कंपनी की लापरवाही से ग्राम बरद्वाहा स्थित प्राथमिक शाला के बच्चों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं। निर्माण कार्य के दौरान स्कूल की बाउंड्रीवॉल तोडऩे के बाद परिसर के पास 3 से 4 फीट गहरे गड्ढे खोद दिए गए हैं, जिन्हें कई दिनों बाद भी नहीं भरा गया है।
जानकारी के मुताबिक गिट्टी परिवहन के लिए रास्ता चौड़ा करने के दौरान कंपनी द्वारा मई माह में प्राथमिक शाला की बाउंड्रीवॉल तोड़ी गई थी। इसके बाद कुछ दिन पहले स्कूल के पास गहरे गड्ढे खोद दिए गए। महीनों बीत जाने के बावजूद न तो क्षतिग्रस्त बाउंड्रीवॉल की मरम्मत कराई गई और न ही खुले गड्ढों को भरने की व्यवस्था की गई।
स्कूल मुख्य मार्ग पर स्थित होने के कारण यहां से दिनभर भारी वाहन और क्रेशर मशीनें गुजरती हैं। वहीं, बाउंड्रीवॉल नहीं होने के कारण स्कूल की छुट्टी और इंटरवल के दौरान बच्चे खुले गड्ढों के आसपास खेलते रहते हैं। ऐसे में किसी भी समय गंभीर हादसा होने की आशंका बनी हुई है।
परिजनों में नाराजगी
स्कूली बच्चों के परिजनों ने निर्माण कंपनी पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए तत्काल गड्ढों को भरने और स्कूल की सुरक्षा के लिए बाउंड्रीवॉल का निर्माण कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण कार्य जरूरी है, लेकिन इसके चलते बच्चों की सुरक्षा से समझौता नहीं किया जाना चाहिए। प्रशासन और संबंधित निर्माण कंपनी को मामले में तत्काल संज्ञान लेकर सुरक्षा के इंतजाम करने चाहिए।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here