Home डेली न्यूज़ जिला अस्पताल में लावारिस मिली वृद्ध महिला को मिला सहारा, निर्वाना फाउंडेशन...

जिला अस्पताल में लावारिस मिली वृद्ध महिला को मिला सहारा, निर्वाना फाउंडेशन ने अपनाया

Jeevan Ayurveda


छतरपुर। जिला अस्पताल में 1 सितंबर को एक वृद्ध महिला को लावारिस अवस्था में छोड़ दिया गया था। महिला की हालत गंभीर होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कर उपचार शुरू कराया गया। करीब 12 दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान निर्वाना फाउंडेशन के संजय सिंह लगातार महिला की देखरेख करते रहे।
अस्पताल में उपचार के बाद महिला की हालत में सुधार हुआ। इस दौरान महिला के परिजनों और पहचान की जानकारी जुटाने का प्रयास किया गया, लेकिन अब तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है। कोई परिजन सामने नहीं आया।
ऐसे में संजय सिंह ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए वृद्ध महिला को अपने साथ निर्वाना फाउंडेशन ले जाने का निर्णय लिया। अब फाउंडेशन में ही महिला की देखभाल और आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की जा रही है। अस्पताल में लावारिस छोड़ दी गई महिला को सहारा मिलने की यह पहल लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here