Home डेली न्यूज़ खेत से लौट रहे किसान पर कुल्हाड़ी-डंडों से हमला, 4 घायल; एक...

खेत से लौट रहे किसान पर कुल्हाड़ी-डंडों से हमला, 4 घायल; एक झांसी रेफर

14
0
Jeevan Ayurveda


छतरपुर । छतरपुर जिले के बिजावर थाना क्षेत्र में खेत से लौट रहे एक किसान और उसके परिजनों के साथ रास्ते में रोककर मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में चार लोग घायल हुए हैं, जिनमें से एक की हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर उपचार के लिए झांसी रेफर किया गया है।
घायल राघवेंद्र सिंह परमार के अनुसार, घटना 9 सितंबर की शाम करीब 5 बजे की है। उनका बड़ा भाई शिवाजी राजा ट्रैक्टर लेने जा रहा था, तभी रास्ते में कुछ लोगों ने उसे रोक लिया। आरोप है कि पुरानी रंजिश को लेकर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। विवाद बढऩे पर लाठी-डंडों के साथ कुल्हाड़ी से भी हमला किया गया।
शिवाजी राजा के साथ मारपीट होते देख परिवार के अन्य सदस्य बीच-बचाव करने पहुंचे, तो उनके साथ भी मारपीट की गई। घटना में कुल चार लोग घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को बेहतर उपचार के लिए झांसी रेफर किया गया है।
पीडि़त पक्ष ने आरोपियों पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया है। शिकायत के आधार पर बिजावर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here