Home डेली न्यूज़ ट्रेन की चपेट में आने से इंजीनियर की संदिग्ध मौत, आत्महत्या या...

ट्रेन की चपेट में आने से इंजीनियर की संदिग्ध मौत, आत्महत्या या हादसा जांच में जुटी पुलिस

Jeevan Ayurveda


छतरपुर। शहर के साइकिल व्यवसायी राजेश अग्रवाल के 28 वर्षीय पुत्र इंजीनियर ईशान अग्रवाल की रविवार रात कुरुक्षेत्र एक्सप्रेस की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। ईशान बेंगलुरु में इंजीनियर के पद पर नौकरी करते थे और पिछले दो-तीन महीने से छतरपुर की चौबे कॉलोनी में रहकर वर्क फ्रॉम होम कर रहे थे। रविवार रात वह जिम जाने की बात कहकर घर से निकले थे, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटे। मुंबई में रह रहे उनके बड़े भाई ने उनकी लोकेशन ट्रेस कराई, जो सटई रोड स्थित रेलवे पुल के पास मिली। परिजन मौके पर पहुंचे तो ईशान का शव रेलवे ट्रैक के पास पड़ा मिला। घटना के बाद यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि ईशान ने आत्महत्या की या वह दुर्घटनावश ट्रेन की चपेट में आए। सिविल लाइन थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here