Home डेली न्यूज़ चोरियों का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

चोरियों का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

Jeevan Ayurveda


छतरपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में हुई चोरी की वारदातों का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने साइबर और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दोनों संदिग्धों को पकड़ा था, पूछताछ में उन्होंने चोरी की वारदातें कबूल कर लीं। थाना प्रभारी आशुतोष श्रोत्रिय ने बताया कि आरोपियों की पहचान शेख आजाद और राका के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी मिलकर चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। आरोपियों ने चार चोरियां करना स्वीकार किया है, जिनमें तीन मामले सिविल लाइन थाना क्षेत्र के हैं, जबकि एक मोटरसाइकिल कोतवाली थाना क्षेत्र से चोरी की गई थी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 300 ग्राम चांदी के आभूषण, सोने के कुछ जेवर, तीन घरेलू गैस सिलेंडर, दो एलईडी टीवी सहित अन्य घरेलू सामान बरामद किया है।
इसके अलावा कोतवाली थाना क्षेत्र से चोरी हुई मोटरसाइकिल भी पुलिस ने सही हालत में बरामद कर ली है। वहीं सिविल लाइन क्षेत्र से चोरी हुई एक अन्य मोटरसाइकिल के कुछ पाट्र्स आरोपियों द्वारा बेच दिए गए थे। पुलिस अब इन पाट्र्स और उनसे संबंधित जानकारी जुटा रही है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अन्य चोरी की वारदातों के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है।
 
 

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here