Home डेली न्यूज़ कुसमा रोड निर्माण की 40 लाख की बकाया राशि नहीं मिलने का...

कुसमा रोड निर्माण की 40 लाख की बकाया राशि नहीं मिलने का आरोप, एसपी से शिकायत

Jeevan Ayurveda


छतरपुर। ग्राम सांदनी निवासी धरमा अहिरवार ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर महाराजपुर-कुसमा रोड निर्माण कार्य की बकाया राशि दिलाए जाने की मांग की। शिकायत में धरमा ने आरोप लगाया कि रमेश ठेकेदार ने उसे सड़क निर्माण का पेटी ठेका दिया था, लेकिन ठेकेदार का ग्रामीणों से विवाद होने के बाद काम छोड़ दिया गया।
धरमा के अनुसार इसके बाद नौगांव निवासी इंजीनियर रामदत्त मिश्रा ने उसे सड़क का काम पूरा करने के लिए कहा और भुगतान की जिम्मेदारी लेने की बात कही। आवेदक का दावा है कि उसने करीब 40 लाख रुपये की लागत से निर्माण कार्य पूरा कराया, लेकिन अब तक उसे निर्माण कार्य की राशि का भुगतान नहीं किया गया है।
शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि बिल बनाने के नाम पर इंजीनियर रामदत्त मिश्रा ने उससे पांच लाख रुपये लिए। धरमा का कहना है कि लंबे समय से भुगतान नहीं होने के कारण वह आर्थिक परेशानी से जूझ रहा है। उसने पुलिस अधीक्षक से पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई करने और निर्माण कार्य की बकाया राशि दिलाने की गुहार लगाई है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here