Home डेली न्यूज़ भीमकुण्ड जा रहे दो कांवडिय़ों की सड़क हादसे में मौत

भीमकुण्ड जा रहे दो कांवडिय़ों की सड़क हादसे में मौत

Jeevan Ayurveda


बड़ामलहरा। महोबकंठ से भीमकुण्ड जल भरने जा रहे एक नाबालिग सहित दो कांवडिय़ों की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस ने ट्रक जब्त कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, रोहित पिता शिवनारायण सुल्लेरे (35) और कौशलेश पिता रामशुक्ल पाठक (15), दोनों निवासी ग्राम उमरई, थाना महोबकंठ, जिला महोबा उत्तर प्रदेश की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।
बताया गया कि रविवार सुबह महोबकंठ से कांवडिय़ों का एक जत्था जटाशंकर में जल चढ़ाने के लिए निकला था। इस जत्थे में करीब 20 बाइकों पर 40 कांवडिय़े शामिल थे। शाम करीब साढ़े चार बजे यह जत्था बड़ामलहरा होते हुए भीमकुण्ड जल भरने जा रहा था, जहां से उन्हें जटाशंकर के लिए रवाना होना था। नगर के मौली रेस्ट हाउस के पास पीछे से आ रहे ट्रक क्रमांक एमपी 17 एचएच 5077 ने एक बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार रोहित और कौशलेश गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके साथी कांवडिय़े तत्काल दोनों को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों मृतक एक ही बाइक पर सवार थे और अपने साथियों से कुछ आगे चल रहे थे। हादसे के बाद कांवडिय़ों में शोक की लहर दौड़ गई। नगर निरीक्षक रीता सिंह ने बताया कि दुर्घटनास्थल से ट्रक को जब्त कर लिया गया है। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here