
जिला प्रशासन और एमसीबीयू के संयुक्त तत्वावधान में लगा रोजगार मेला
छतरपुर। जिला प्रशासन, छतरपुर तथा महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय छतरपुर के संयुक्त तत्वावधान में मेगा कौशल एवं रोजगार मेले का आयोजन विश्वविद्यालय के शताब्दी हॉल परिसर में आयोजित किया गया। कलेक्टर श्री संदीप जीआर के आदेश एवं अनुमति से कुलपति प्रो शुभा तिवारी तथा कुलसचिव यशवंत सिंह पटेल के मार्गदर्शन में आयोजित इस रोजगार मेले में कुल 25 कंपनियों ने 672 विद्यार्थियों का प्राथमिक रूप से चयन किया तथा 251 युवाओं को जॉब ऑफर लेटर प्रदान किए।कुल 25 कंपनियों में से प्रगतिशील एग्रो प्राइवेट लिमिटेड, प्रगतिशील बायोटेक प्राइवेट लिमिटेड, उन्नति एग्रोटेक सतना प्राइवेट लिमिटेड, वर्क टुगेदर रीवा, आईपीएस ग्रुप इंदौर, फ्लिपकार्ट छतरपुर, मदरसनसूमी, गुजरात , द गोल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, यूनाइटेड लिमिटेड कंपनी, क्यिस क्रॉप लिमिटेड, जिला व्यापार उद्योग, पुखराज हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड, एलआईसी छतरपुर, विजन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, शिव शक्ति एग्रो लिमिटेड नए, चेक माक्र्स सर्विस प्राइवेट लिमिटेड, जेबीएम प्रायवेट लिमिटेड, आई सेट प्राइवेट लिमिटेड, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, डिजिटल वल्र्ड, वर्धमान मंडीदीप, विजन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने विद्यार्थियों का साक्षात्कार के आधार पर प्राथमिक चयन किया।मीडिया प्रभारी प्रो एस पी जैन तथा सदस्य नंदकिशोर पटेल ने बताया कि इस रोजगार मेला में 515 बेरोजगार युवक-युवतियों ने अपना ऑनलाइन एवं 493 ने ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन कराया। जिला रोजगार अधिकारी एसके जैन के अनुसार 586 पुरुष तथा 86 महिला बेरोजगार युवाओं-युवतियों का प्रारंभिक चयन किया गया। महाराजा छत्रसाल बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो शुभा तिवारी ने प्रारंभिक चयनित युवाओं को बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी हैं।









