Home डेली न्यूज़ ईद मिलादुन्नबी पर इस बार निकलेगा भव्य जुलूस

ईद मिलादुन्नबी पर इस बार निकलेगा भव्य जुलूस

Jeevan Ayurveda


लवकुशनगर। जश्ने ईद मिलादुन्नबी को लेकर रविवार को लवकुशनगर स्थित जामा मस्जिद में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुस्लिम समाज के गणमान्य नागरिकों और प्रतिनिधियों ने सर्वसम्मति से पार्षद दानिश खान को ‘जलसा सदर’ चुना। इसके साथ ही बसु सौदागर और फैजल शेख को ‘नायब सदर’ की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को मुबारकबाद दी और उनका स्वागत किया।
आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इंशाअल्लाह इस बार लवकुशनगर में जश्ने ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर एक भव्य जुलूस निकाला जाएगा। आयोजन को ऐतिहासिक और सुव्यवस्थित बनाने के लिए विभिन्न तैयारियों, मार्गों और व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। समिति और समाज के प्रमुखों ने सभी नागरिकों से आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग की अपील की। इस महत्वपूर्ण बैठक में शहर के कई प्रमुख समाज सेवी और धर्मगुरु मौजूद रहे। मुख्य रूप से शहर सदर जावेद खान, जामा मस्जिद सदर मोहम्मद चांद, मदीना मस्जिद सदर नफीस खान, कंट्री मुहाल मस्जिद सदर शौकत मोहम्मद, तीनों मस्जिदों के पेशइमाम सहित शब्बीर खान, जहीर खान, बाबू बैटरी वाले, उम्मेद खान, सद्दाम खान, इकबाल मोहम्मद और इशाख बाबूजी समेत बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। बैठक के अंत में सभी उपस्थित जनों ने जश्ने ईद मिलादुन्नबी के भव्य आयोजन को अनुशासित और गरिमामय तरीके से संपन्न कराने तथा शहर में प्रेम, शांति और भाईचारे का संदेश देने का सामूहिक संकल्प लिया।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here