छतरपुर। घुवारा के वार्ड नंबर 11 स्थित खिरका मोहल्ले में जमीनी विवाद को लेकर मां-बेटे के साथ लाठी-डंडों से मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना बीती रात करीब 8 बजे की बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार अनीता बाई घोसी (56), पति राकेश घोसी और उनके बेटे जितेन्द्र घोसी (28), पिता राकेश घोसी के साथ मारपीट की गई। पीडि़त पक्ष ने राजेन्द्र घोसी, गोविंद घोसी, द्वारका घोसी और माया घोसी पर लाठी-डंडों से हमला करने का आरोप लगाया है।
बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच जमीन को लेकर करीब एक माह से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते बीती रात मामला बढ़ गया और मारपीट हो गई। घटना के बाद घायलों को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। इसके बाद अनीता बाई और जितेन्द्र को उपचार के लिए जिला अस्पताल छतरपुर लाया गया, जहां वे आज सुबह करीब 11 बजे पहुंचे।
मामले में पीडि़त पक्ष द्वारा घुवारा पुलिस चौकी में शिकायत किए जाने की बात कही गई है। पुलिस द्वारा मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।









