Home छतरपुर भाजपा सरकार पर कांग्रेस ने जड़े घोटालों के आरोप

भाजपा सरकार पर कांग्रेस ने जड़े घोटालों के आरोप

9
0
Jeevan Ayurveda

प्रदेशाध्यक्ष के नेतृत्व में किया कलेक्ट्रेट का घेराव

छतरपुर। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत युवक कांग्रेस की जिला इकाई के नेतृत्व में जंगी सभा करते हुए कलेक्ट्रेट का घेराव किया गया। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि भाजपा शासनकाल में नीट घोटाला के साथ-साथ नर्सिंग घोटाला जुड़ गया है। इस जंगी प्रदर्शन में कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी, प्रदेशाध्यक्ष युवक कांग्रेस नितेन्द्र यादव एवं युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीपी श्रीनिवास विशेष रूप से शामिल हुए।शहर के व्यस्ततम चौराहा छत्रसाल चौक में युवक कांग्रेस की ओर से कलेक्ट्रेट के घेराव के तहत एक सभा का आयोजन किया गया। युवक कांगे्रस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीपी श्रीनिवास ने भाजपा सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी चरम पर है, प्रदेश में नर्सिंग घोटाला किया गया। नीट परीक्षा में भी व्यापक खामिया हैं। उन्होंने छतरपुर स्टेडियम को तुरंत खोले जाने की मांग रखी। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि प्रदेश में माफियाओं की सरकार है। शिक्षा के बुरे हालात हैं, स्वास्थ्य सुविधाओं में कमी है, किसानों की स्थिति खराब है, जनता भाजपा के झूठे वादों से परेशान हो चुकी है। उधर युवक कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष नितेन्द्र यादव ने भी भाजपा सरकार को खरी-खोटी सुनाई। छत्रसाल चौक में एकत्र होने के बाद युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंचे जहां अंदर घुसने का प्रयास किया लेकिन अंदर नहीं पहुंच पाए। सांकेतिक रूप से कलेक्ट्रेट का घेराव किया गया। इस मौके पर बड़ामलहरा विधायक रामसिया भारती, शेषनारायण ओझा, पूर्व विधायक नीरज दीक्षित, पूर्व विधायक नातीराजा, जिलाध्यक्ष महाप्रसाद पटेल, किरण अहिरवार, लोकेन्द्र वर्मा, अनीस खान, निधि चतुर्वेदी सहित अन्य नेताओं ने सभा को संबोधित किया।जगह-जगह प्रदर्शनकारियों को रोकने के हुए प्रयासकलेक्ट्रेट का घेराव करने की ठान चुके युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को कलेक्ट्रेट पहुंचने के पहले कई जगह रास्ता बंद कर रोकने का प्रयास किया गया। सबसे पहले कांग्रेस कार्यालय के सामने एवं बगल में बेरीकेट्स लगाए गए। इसके बाद आकाशवाणी तिराहे में भी बेरीकेट लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोकने का प्रयास किया गया। इन दोनों अवरूद्धों को पार करते हुए प्रदर्शनकारी कलेक्ट्रेट के दरवाजे तक पहुंच गए। यहां सुरक्षा के पूरे इंतजाम थे। जब प्रदर्शनकारी कलेक्ट्रेट में घुसने का प्रयास करने लगे तो उन पर पानी की बौछार की गई। बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया। पार्टी के पदाधिकारियों सहित गिरफ्तार कार्यकर्ताओं को बाद में मुचलके पर छोड़ दिया गया।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here