Home डेली न्यूज़ छतरपुर में करंट की चपेट में आईं दो महिलाएं, जिला अस्पताल में...

छतरपुर में करंट की चपेट में आईं दो महिलाएं, जिला अस्पताल में भर्ती

Jeevan Ayurveda


छतरपुर। जिले में अलग-अलग स्थानों पर करंट लगने से दो महिलाएं घायल हो गईं, जिन्हें उपचार के लिए छतरपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पहली घटना राजनगर थाना क्षेत्र के ग्राम पहाड़ी की है। यहां 35 वर्षीय रामकुवर पाल, पति जगदीश पाल, सुबह करीब 9 बजे घर की छत पर तुलसी के पौधे में जल चढ़ाने गई थीं। बताया गया कि छत पर लगी बिजली की डोरी में कट होने के कारण करंट फैल गया, जिसकी चपेट में आने से रामकुवर पाल गिर पड़ीं। महिला के पति ने उन्हें गिरते देखा और परिजनों की मदद से तत्काल जिला अस्पताल छतरपुर लेकर पहुंचे। महिला को अस्पताल के मेडिकल वार्ड में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है।
वहीं दूसरी घटना मातगुवां थाना क्षेत्र के ग्राम खैरो की है। यहां 40 वर्षीय हेमलता अनुरागी घर में पंखे के तार जोड़ते समय करंट की चपेट में आ गईं। परिजनों के मुताबिक घटना कल शाम की है। तार लगाते समय अचानक उनके हाथ में करंट लग गया, जिससे वह घायल हो गईं। इसके बाद परिजन उन्हें उपचार के लिए छतरपुर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here