Home डेली न्यूज़ पिता को बंधक बनाकर संपत्ति हड़पने का आरोप, कोर्ट ने जारी किया...

पिता को बंधक बनाकर संपत्ति हड़पने का आरोप, कोर्ट ने जारी किया सर्च वारंट

Jeevan Ayurveda


छतरपुर। गौरिहार थाना क्षेत्र के ग्राम खड्डी निवासी बृजेश कुमार दीक्षित ने अपने पिता सिद्धगोपाल दीक्षित को अवैध रूप से बंधक बनाने और पैतृक संपत्ति हड़पने का गंभीर आरोप लगाया है। पीडि़त बृजेश कुमार के अनुसार, नागेंद्र दीक्षित, प्रियंका द्विवेदी, कृष्णकुमार दीक्षित, अनिल दीक्षित तथा सियाराम द्विवेदी ने मिलकर उनके पिता को बंधक बनाकर रखा हुआ है और उनसे मिलने नहीं दिया जा रहा। आरोप है कि अनावेदकों द्वारा धोखाधड़ी से संपत्ति की रजिस्ट्री करा ली गई है तथा पेंशन राशि भी हड़पी जा रही है। मामले में एसडीएम न्यायालय गौरिहार ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 100 एवं 101 के तहत संज्ञान लेते हुए सर्च वारंट जारी किया है तथा थाना प्रभारी गौरिहार को वृद्ध पिता को  मुक्त कराकर न्यायालय में प्रस्तुत करने के आदेश दिए हैं।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here