Home डेली न्यूज़ दहेज प्रताडऩा और दूसरी शादी का आरोप, न्याय की गुहार लेकर जनसुनवाई...

दहेज प्रताडऩा और दूसरी शादी का आरोप, न्याय की गुहार लेकर जनसुनवाई पहुँची महिला

Jeevan Ayurveda


छतरपुर। जिले की कलेक्टर जनसुनवाई में मंगलवार को एक महिला ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताडऩा, मारपीट और पति द्वारा दूसरी शादी करने के गंभीर आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई। पीडि़ता रामदेवी यादव, निवासी टपरियन तहसील बक्सवाहा ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
शिकायत के अनुसार रामदेवी यादव का विवाह वर्ष 2018 में हिंदू रीति-रिवाज से संतराम यादव के साथ हुआ था। महिला का कहना है कि शादी के शुरुआती दिनों में सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन कुछ समय बाद पति, सास-ससुर, ननद और नंदोई ने दहेज में फर्नीचर सहित अन्य सामान की अतिरिक्त मांग को लेकर उसे प्रताडि़त करना शुरू कर दिया।
पीडि़ता ने आरोप लगाया कि उसके मायके पक्ष ने अपनी आर्थिक क्षमता के अनुसार मोटरसाइकिल, एक तोला सोना, चार लाख रुपये नकद, कूलर, पंखा, अलमारी, पलंग समेत अन्य घरेलू सामान दहेज में दिया था। इसके बावजूद अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर उसके साथ मारपीट की गई और उसे घर से निकाल दिया गया।
महिला का यह भी आरोप है कि ससुराल पक्ष ने उसका गर्भपात कराया, समुचित इलाज नहीं कराया और बाद में उसके पति ने दूसरी शादी कर ली। पीडि़ता ने कलेक्टर से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर कानूनी कार्रवाई करने तथा उसे न्याय दिलाने की मांग की है। प्रशासन ने शिकायत प्राप्त कर नियमानुसार जांच की प्रक्रिया शुरू करने का आश्वासन दिया है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here