Home डेली न्यूज़ सीएमओ व इंजीनियर पर कार्रवाई की मांग को लेकर सफाई मित्रों का...

सीएमओ व इंजीनियर पर कार्रवाई की मांग को लेकर सफाई मित्रों का चार घंटे धरना, 48 घंटे में जांच का आश्वासन

Jeevan Ayurveda


नौगांव। नगर पालिका परिषद नौगांव के सफाई मित्रों एवं कर्मचारी यूनियन के सदस्यों ने सोमवार को तहसील परिसर के सामने चार घंटे तक धरना-प्रदर्शन और अनशन किया। प्रदर्शनकारियों ने नगर पालिका के सीएमओ एवं इंजीनियर गगन सूर्यवंशी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और उनके विरुद्ध कार्रवाई की मांग उठाई। धरने के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों से चर्चा की।
धरने की सूचना मिलते ही एडीएम विनय द्विवेदी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को आश्वस्त किया कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के लिए पांच सदस्यीय समिति गठित कर दी गई है। उन्होंने कहा कि 48 घंटे के भीतर जांच पूरी कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। हालांकि सफाई मित्रों ने स्पष्ट किया कि केवल आश्वासन से वे संतुष्ट नहीं हैं और दोषियों पर ठोस कार्रवाई होने के बाद ही काम पर लौटने पर विचार करेंगे।
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि नगर पालिका के अधिकारियों द्वारा सफाई मित्रों के साथ अभद्र व्यवहार किया गया। साथ ही छह माह पूर्व हुए तोरण द्वार हादसे में मजदूर मिलन बुनकर की मौत के मामले में भी जिम्मेदार अधिकारियों पर अब तक कार्रवाई नहीं होने से कर्मचारियों में आक्रोश है। उनका कहना है कि इस मामले में ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो चुकी है, लेकिन सीएमओ एवं इंजीनियर की भूमिका की जांच अभी तक लंबित है।
धरने में मृतक मिलन बुनकर की पत्नी एवं परिवार के सदस्य भी शामिल हुए और न्याय की मांग की। पीडि़त परिवार का आरोप है कि पुलिस ने अब तक उनके बयान भी दर्ज नहीं किए हैं। प्रदर्शन के दौरान एसडीओपी अमित मेश्राम, थाना प्रभारी संजय राय सहित पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। प्रशासन ने जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई का भरोसा दिलाया है, जबकि सफाई मित्रों ने चेतावनी दी है कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होने तक उनका आंदोलन 

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here