Home छतरपुर तिलक लगाकर दी हिन्दू नववर्ष के शुभारंभ की शुभकामनाएं

तिलक लगाकर दी हिन्दू नववर्ष के शुभारंभ की शुभकामनाएं

Jeevan Ayurveda


छतरपुर। विक्रम संवत् 2082 वर्ष प्रतिपदा (भारतीय नव वर्ष) के उपलक्ष में रविवार को विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान नई दिल्ली द्वारा संचालित महाकौशल प्रांत के मार्गदर्शन सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिंचाई कॉलोनी प्रबंधन ने शहर के डाकखाना, पन्ना नाका सहित अन्य स्थानों पर पहुंचकर आम जनमानस को शुभकामनाएं दीं। विद्यालय के मीडिया प्रभारी जयेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि प्राचार्य कृष्णकांत खरे के नेतृत्व में विद्यालय के स्टाफ द्वारा लोगों को तिलक लगाकर हिन्दू नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बताया कि आज से भारतवासियों के नव वर्ष का शुभारंभ हुआ है, इस नए वर्ष पर विद्यालय परिवार द्वारा सबके लिए सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना ईश्वर से की गई है।
सेन समाज ने मनाया हिंदू नव वर्ष
नोट: इस समाचार के साथ फोटो 09 लगाएं।
वहीं दूसरी ओर जिला सेन समाज द्वारा महल रोड स्थित गणेश मंदिर में हिन्दू नववर्ष के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सेन समाज के अध्यक्ष हेमराज वर्मा ने कहा कि यह केवल नववर्ष का आरंभ नहीं है बल्कि प्रकृति और सनातन संस्कृति के साथ उत्सव मनाने का पर्व है। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को हिन्दू नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। तदोपरांत आगामी रामनवमीं पर्व के लिए विचार-विमर्श किया गया। बैठक में इस बात पर सहमति बनी है कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सेन समाज शोभायात्रा और राम भक्तों का भव्य स्वागत करेगा और इसके लिए समाज द्वारा विशाल स्वागत द्वार बनाया जाएगा। बैठक में महासचिव राजेंद्र सेन, नंदकिशोर ओमर, हरचरन सेन, लल्लू लाल सेन सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल रहे।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here