Home डेली न्यूज़ केथोकर में जुआरियों के अड्डे पर पुलिस का छापा, 8 गिरफ्तार; 7...

केथोकर में जुआरियों के अड्डे पर पुलिस का छापा, 8 गिरफ्तार; 7 बाइक और 9 मोबाइल जब्त

Jeevan Ayurveda


छतरपुर। हरपालपुर थाना पुलिस ने जुए के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम केथोकर में संचालित जुआरियों के अड्डे पर दबिश देकर 8 लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ताश की गड्डियां, नगद राशि, 7 मोटरसाइकिल और 9 मोबाइल फोन जब्त किए हैं। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 5 लाख 25 हजार 800 आंकी गई है।
पुलिस के अनुसार, शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात करीब 12:30 से 1 बजे के बीच मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम केथोकर स्थित श्मशान घाट के पास लंबे समय से जुआ खेला जा रहा है। सूचना के आधार पर थाना प्रभारी राजेश सिकरवार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और जुआ खेल रहे 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों में दिलीप राजपूत निवासी केथोकर, नरेश यादव निवासी चुरवारी, पुष्पेंद्र जोशी एवं अजय चौबे निवासी अरजडिय़ा कॉलोनी हरपालपुर, रघुनंदन राजपूत निवासी केथोकर, राजेंद्र अहिरवार निवासी चुरवारी, जहीर सिंह पटेल निवासी नारायण गंज मोहल्ला हरपालपुर तथा मंगल राजपूत निवासी केथोकर शामिल हैं।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से जुआ खेलने में प्रयुक्त 5 गड्डी ताश, नगद राशि, 7 मोटरसाइकिल और 9 मोबाइल फोन जब्त किए। सभी आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक राजेश अहिरवार तथा आरक्षक रामकिशोर यादव, ब्रजभान, कमलेश और मनोज की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में जुआ, सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here