Home डेली न्यूज़ खेत की रखवाली कर रहे युवक पर दबंगों का हमला, लाठी-डंडों से...

खेत की रखवाली कर रहे युवक पर दबंगों का हमला, लाठी-डंडों से पीटा; एसपी से लगाई न्याय की गुहार

Jeevan Ayurveda


छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में खेत की रखवाली कर रहे एक युवक के साथ कथित रूप से दबंगों द्वारा लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला करने का मामला सामने आया है। पीडि़त ने जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर लिखित शिकायत सौंपते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
शिकायती आवेदन के अनुसार ग्राम उदयपुरा निवासी संजू आदिवासी पिता कल्लू आदिवासी ने बताया कि 25 जुलाई 2026 की रात करीब 11:30 बजे वह अपने खेत की रखवाली कर रहा था। इसी दौरान गांव के ही सुजाल पटेल, सुंदर पटेल, रामप्रसाद पटेल, दीपू पटेल और छोटू पटेल कथित रूप से लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी लेकर वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर सभी आरोपियों ने मिलकर उसके साथ बेरहमी से मारपीट कर दी।
पीडि़त का आरोप है कि हमले में उसके शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। शोर सुनकर जब उसकी पत्नी और भाई बीच-बचाव के लिए पहुंचे तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि जाते समय आरोपी जान से मारने की धमकी देकर पीडि़त की एक गड़ासी लेकर फरार हो गए। पीडि़त ने पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच कर सभी नामजद आरोपियों के खिलाफ शीघ्र एवं कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।  

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here