Home डेली न्यूज़ सहायक उप निरीक्षक बनकर रविंद्र दुबे ने बढ़ाया परिवार और गांव का...

सहायक उप निरीक्षक बनकर रविंद्र दुबे ने बढ़ाया परिवार और गांव का मान

Jeevan Ayurveda


ईशानगर। गहरवार निवासी रविंद्र दुबे ने पुलिस विभाग में सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) के पद पर चयनित होकर अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, रिश्तेदारों, मित्रों और ग्रामीणों में हर्ष का माहौल है। परिवार में छोटे भाई उदय दुबे पहले से ही डाक विभाग में बाबू के पद पर कार्यरत हैं, वहीं अब बड़े भाई रविंद्र दुबे के पुलिस विभाग में सहायक उप निरीक्षक बनने से परिवार की प्रतिष्ठा और बढ़ गई है।
सहायक उप निरीक्षक बनने के बाद रविंद्र दुबे के ईसानगर रेलवे स्टेशन पहुंचने पर परिजनों, मित्रों और शुभचिंतकों ने उनका फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने ईसानगर स्थित श्री राम राजा सरकार मंदिर पहुंचकर भगवान के दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर दर्शन के उपरांत वे अपने पैतृक गांव गहरवार के लिए रवाना हुए।
रास्ते में रतनगढ़ी में रविंद्र दुबे की मुलाकात पूर्व विधायक आशा रानी एवं उनके पुत्र भुवन विक्रम सिंह ‘केशू राजाÓ से हुई। इस अवसर पर केशू राजा ने कहा कि गांव के एक युवा का पुलिस विभाग में सहायक उप निरीक्षक बनना पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। उन्होंने विश्वास जताया कि रविंद्र की सफलता से गांव के अन्य युवा भी प्रेरित होकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करेंगे और अपने परिवार व क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे। रविंद्र दुबे की इस उपलब्धि पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, शुभचिंतकों और ग्रामीणों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here