Home डेली न्यूज़ नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0: नगर पालिका के वाहन नशामुक्ति के...

नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0: नगर पालिका के वाहन नशामुक्ति के लिए कर रहे जागरुक

Jeevan Ayurveda


छतरपुर। मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा संचालित नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 अभियान के अंतर्गत छतरपुर पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध जन-जागरूकता कार्यक्रम निरंतर संचालित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में नगर पालिका के सहयोग से नगर क्षेत्र में संचालित कचरा संग्रहण एवं अन्य नगरपालिका वाहनों के माध्यम से नशामुक्ति संबंधी ऑडियो संदेशों का प्रसारण कर नगर वासियों को जागरूक किया जा रहा है।
नगर पालिका के वाहन प्रतिदिन विभिन्न वार्डों, गलियों एवं सार्वजनिक स्थानों से होकर गुजरते हैं, जिससे बड़ी संख्या में नागरिकों तक नशे के दुष्प्रभावों एवं नशामुक्त समाज के महत्व का संदेश प्रभावी ढंग से पहुँच रहा है। संदेश के माध्यम से युवाओं सहित सभी नागरिकों से नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा अपने परिवार एवं समाज को नशामुक्त बनाने में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की जा रही है।
छतरपुर पुलिस आमजन से अनुरोध करती है कि नशे के विरुद्ध इस जनआंदोलन में सहभागी बनें, स्वयं नशे से दूर रहें तथा दूसरों को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करें। सामूहिक प्रयासों से ही स्वस्थ, सुरक्षित एवं नशामुक्त समाज का निर्माण संभव है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here