छतरपुर। थाना लवकुशनगर में दर्ज करीब 10 साल पुराने दुष्कर्म के प्रकरण फरार चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने अंतत: गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी अजय अंबे ने बताया कि आरोपी अमृतलाल पुत्र बद्रीप्रसाद प्रजापति निवासी ग्राम उचेहरा जिला सतना को गिरफ्तार किया गया है एवं विधिवत कार्यवाही कर उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि छतरपुर पुलिस द्वारा फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और लंबित मामलों के निपटारे के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत यह सफलता हासिल की गई है।









