Home डेली न्यूज़ ईशानगर थाने के एएसआई बने उप निरीक्षक, सहकर्मियों ने दी शुभकामनाएं

ईशानगर थाने के एएसआई बने उप निरीक्षक, सहकर्मियों ने दी शुभकामनाएं

Jeevan Ayurveda


ईशानगर। ईशानगर थाना में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक  धर्मेंद्र त्रिपाठी को पदोन्नति देकर उप निरीक्षक (एसआई) बनाया गया है। पदोन्नति की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके शुभचिंतकों में खुशी का माहौल बन गया।
धर्मेंद्र त्रिपाठी लंबे समय से पुलिस विभाग में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और उत्कृष्ट कार्यशैली के कारण उन्हें विभाग में एक जिम्मेदार अधिकारी के रूप में जाना जाता है। पदोन्नति को उनकी सेवाओं और कार्यों का सम्मान माना जा रहा है। ईशानगर थाना के अधिकारियों एवं सहकर्मियों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। क्षेत्र के लोगों ने भी उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि वे आगे भी पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। पदोन्नति के बाद उप निरीक्षक धर्मेंद्र त्रिपाठी ने सभी वरिष्ठ अधिकारियों, सहकर्मियों और शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह भविष्य में भी पूरी ईमानदारी, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ पुलिस सेवा में अपना योगदान देते रहेंगे।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here