Home छतरपुर बुन्देलखण्ड की दशा सुधारने संत ने उठाया

बुन्देलखण्ड की दशा सुधारने संत ने उठाया

Jeevan Ayurveda

।छतरपुर। वर्षों से जिसकी कामना की जा रही थी वह अब समय आ गया है। बुन्देलखण्ड की दशा बदलने के लिए एक संत ने जो संकल्प लिया उसको धरातल पर उतारने की वह घड़ी आ गई। देश के प्रधानमंत्री एवं विश्वमित्र की भूमिका निभाने वाले नरेन्द्र मोदी बागेश्वर धाम में महाराजश्री के कैंसर अस्पताल के संकल्प की आधारशिला रखने आज आ रहे हैं। दोपहर साढ़े 12 बजे बागेश्वर धाम में बनने वाले 100 बिस्तरों के कैंसर अस्पताल का शिलापूजन करने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आ रहे हैं। इस ऐतिहासिक क्षण का गवाह बनने लाखों लोग पहले से ही बागेश्वर धाम में पहुंच गए हैं।सिद्धक्षेत्र बागेश्वर धाम पूरी दुनिया में आस्था और अनुकरण का केन्द्र बन गया है। यहां से दुनिया भर में जनकल्याण का संदेश जा रहा है। बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पं. धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने संकल्प लिया कि मंदिर परिसर में अस्पताल बनना बेहद आवश्यक है क्योंकि दवा के साथ दुआ भी जरूरी है। बागेश्वर धाम में कैंसर अस्पताल बनाने का महाराजश्री ने संकल्प लिया और इस संकल्प को मूर्तरूप देने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शिलापूजन के लिए आज बागेश्वर धाम आ रहे हैं। शिलापूजन के साथ ही कैंसर अस्पताल के निर्माण का रास्ता साफ हो जाएगा। बुन्देलखण्ड में हजारों लोग इस गंभीर और घातक बीमारी से पीडि़त हैं लेकिन यदि जल्द से जल्द बागेश्वर धाम में यह अस्पताल बन गया तो बुन्देलखण्ड के 17 जिलों के लिए रामबाण का काम करेगा। गरीब और बेसहारा लोगों का इस अस्पताल में नि:शुल्क इलाज होगा।i

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here