Home छतरपुर काठन नदी सिंचाई परियोजना को मिली मंजूरी

काठन नदी सिंचाई परियोजना को मिली मंजूरी

Jeevan Ayurveda

छतरपुर। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती विद्या हरिओम अग्निहोत्री और उनके प्रतिनिधि शशिकांत अग्निहोत्री के प्रयासों से जिले के बड़ामलहरा क्षेत्र में सेंधवा बांध (पठा घाट) की मरम्मत और काठन नदी पर सिंचाई परियोजना के लिए मुख्यमंत्री के निर्देश पर कार्यवाही शुरू हो गई है। इन परियोजनाओं से क्षेत्र में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार होगा और किसानों को लाभ मिलेगा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती विद्या हरिओम अग्निहोत्री ने पिछले दिनों मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र सौंपकर जनपद पंचायत बड़ामलहरा में सेंधवा बांध (पठा घाट) की मरम्मत और करमसीसि हार के पास काठन नदी पर सिंचाई परियोजना के निर्माण की मांग की थी। मुख्यमंत्री ने मामले को संज्ञान में लेकर जल संसाधन विभाग को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके परिपालन में जल संसाधन विभाग, सागर के मुख्य अभियंता ने दो पत्र जारी किए गए हैं। एक पत्र सेंधवा बांध की मरम्मत के लिए और दूसरा काठन नदी पर सिंचाई परियोजना की स्वीकृति के लिए अधीक्षण यंत्री, जल संसाधन मंडल, छतरपुर को भेजा गया है। दोनों पत्रों में शीघ्र कार्यवाही कर प्रतिवेदन भेजने को कहा गया है। श्रीमती विद्या हरिओम अग्निहोत्री और उनके प्रतिनिधि शशिकांत अग्निहोत्री ने मुख्यमंत्री और विभागीय अमले का आभार व्यक्त करते हुए क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। शशिकांत अग्निहोत्री ने बताया कि सेंधवा बांध की मरम्मत से बांध की जल संग्रहण क्षमता बढ़ेगी, जिससे बड़ामलहरा क्षेत्र में सिंचाई के लिए पानी की उपलब्धता सुनिश्चित होगी। जबकि काठन नदी पर प्रस्तावित सिंचाई परियोजना से करमसीसि हार और आसपास के गांवों में खेती के लिए पर्याप्त पानी मिलेगा, जिससे किसानों की फसल उत्पादकता बढ़ेगी और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि दोनों कार्यों के पूर्ण होने से क्षेत्र में जल प्रबंधन और कृषि विकास को नई दिशा मिलेगी।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here