Home छतरपुर टटम में पार्थिव शिवलिंग निर्माण का धार्मिक कार्यक्रम शुरू


टटम में पार्थिव शिवलिंग निर्माण का धार्मिक कार्यक्रम शुरू

21
0
Jeevan Ayurveda

महाराजपुर। तहसील के ग्राम टटम में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले पार्थिव शिवलिंग निर्माण कार्यक्रम की शुरुआत आज 25 अगस्त से हो गई। दीक्षित परिवार द्वारा आयोजित इस धार्मिक आयोजन के प्रथम दिवस पर 5100 अंश शिवलिंग का निर्माण पूर्ण किया गया।
कार्यक्रम का संचालन काशी विश्वनाथ धाम से पधारे आचार्य धर्मेंद्र शास्त्री जी महाराज के सानिध्य में किया जा रहा है। इस अवसर पर क्षेत्र के श्रद्धालु एवं ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और श्रद्धाभाव से शिवलिंग निर्माण में सहभागिता निभाई। मुख्य आयोजक राजकिशोर दीक्षित एवं ब्रजकिशोर दीक्षित ने बताया कि यह परंपरा कई वर्षों से चली आ रही है और इसे बड़े उत्साह एवं त्योहार की तरह मनाया जाता है। आगामी दिनों में भी शिवलिंग निर्माण का क्रम जारी रहेगा।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here