Home छतरपुर कभी भी ढह सकता है 80 साल पुराना जर्जर स्कूल भवन

कभी भी ढह सकता है 80 साल पुराना जर्जर स्कूल भवन

Jeevan Ayurveda

बकस्वाहा। नगर के पीएम श्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का 80 साल पुराना भवन इन दिनों 1050 छात्राओं के लिए खतरा बना हुआ है। जर्जर दीवारों और टपकती छत वाले इस भवन के बारिश और तेज हवा में गिरने की आशंका से छात्राएं भयभीत हैं। प्रशासन और विद्यालय प्रबंधन ने भवन को ध्वस्त करने की अनुशंसा की है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बकस्वाहा बस स्टैंड पर स्थित इस स्कूल भवन की हालत अत्यंत दयनीय है। गत 12 अगस्त को एसडीओ और उपयंत्री की रिपोर्ट में भवन को पूरी तरह जर्जर बताते हुए इसे तत्काल ध्वस्त करने की सिफारिश की गई है। वहीं विद्यालय प्रबंधन समिति ने भी प्रस्ताव पारित कर पुराने भवन को गिराकर समग्र शिक्षा अभियान के तहत स्वीकृत नए कक्षों के निर्माण की मांग की है। स्कूल के 22 कक्षों में से 11 खस्ताहाल हैं, जिसके चलते बरसात में छात्राएं जोखिम उठाकर पढ़ाई और मध्यान्ह भोजन करने को मजबूर हैं। इस स्थिति से चिंतित छात्राओं ने कलेक्टर से गुहार लगाई है कि भवन को जल्द से जल्द गिराकर नया स्कूल बनाया जाए। बीते रोज भाजपा मंडल अध्यक्ष संदीप खरे ने छात्राओं से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना और अधिकारियों तक बात पहुंचाने का आश्वासन दिया है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here