Home छतरपुर मनचले युवक ने दो बहनों से छेड़छाड़ की तो हुई पिटाई

मनचले युवक ने दो बहनों से छेड़छाड़ की तो हुई पिटाई

4
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। बीती शाम कोतवाली थाना क्षेत्र में एक मनचले युवक ने जब दो बहनों के साथ छेड़छाड़ की तो दोनों ने मिलकर उसे पीट दिया। इतना ही नहीं लड़कियों ने मारपीट करने के बाद युवक को मुर्गा भी बनाया। बाद में पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरु की है।
घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के पीएनबी बैंक के पास की बताई गई है, जहां मुहम्मद रफी नाम के युवक ने दो सगी बहनों के साथ छेड़छाड़ की। पीडि़त बहनों ने बताया कि रफी कई महीनों से उन्हें परेशान कर रहा था और पहले भी उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जा चुकी थी। बीते रोज जब रफी ने फिर से उन्हें छेड़ा तो, उन्होंने विरोधस्वरूप रफी को पहले मुर्गा बनाया और चप्पलों से उसकी पिटाई की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसके बाद आरोपी को कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर जांच शुरू की है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here