Home छतरपुर शहर की सड़कों पर घूम रहे आवारा पशु

शहर की सड़कों पर घूम रहे आवारा पशु

10
0
Jeevan Ayurveda

नाकाफी साबित हो रहे नगर पालिका के प्रयास

छतरपुर। नगर पालिका द्वारा भले ही आवारा गौवंश को गौशालाओं में भेजने का प्रयास किया जा रहा हो लेकिन यह प्रयास अभी नाकाफी साबित हो रहे हैं। दरअसल पिछले करीब 15 दिनों से नगर पालिका की टीम शहर में घूमने वाले आवारा गोवंश को नगर पालिका के वाहनों से गौशालाओं तक भेज रही है लेकिन अभी भी पूरे शहर की सड़कों पर जगह-जगह आवारा पशु देखने को मिल रहे हैं। सोमवार को नगर पालिका कार्यालय सहित आसपास के इलाके में ही कई आवारा पशु घूमते दिखाई दिए। शहर के अन्य इलाकों से भी इसी तरह की तस्वीरें सामने आ रही हैं।मुख्य नगरपालिका अधिकारी माधुरी शर्मा ने बताया कि शासन और जिला प्रशासन से मिले निर्देशानुसार नगर पालिका की टीम लगातार आवारा मवेशियों को गौशाला भेजने में लगी है। उन्होंने बताया कि पिछले 15 दिनों में नगर पालिका द्वारा करीब साढ़े तीन सैकड़ा आवारा पशुओं को राधेपुर और सरानी गौशाला भेजकर उनके चारा-पानी की व्यवस्था कराई गई है तथा यह कार्रवाई निरंतर जारी है। उन्होंने यह भी बताया कि आने वाले दिनों में ग्राम ढड़ारी और पड़रिया की गौशाला में भी आवारा पशुओं को भेजने की योजना नगर पालिका द्वारा बनाई गई है, जिस पर अमल किया जाएगा। सीएमओ ने कहा कि जल्द ही शहर की सड़कों पर घूमने वाले सभी आवारा पशुओं को गौशाला भेजकर उनके लिए चारा-पानी की व्यवस्था कराई जाए, जिससे आम लोगों को भी समस्या से निजात मिलेगी।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here