Home छतरपुर पुरानी बुराई के चलते युवक पर चली गोली

पुरानी बुराई के चलते युवक पर चली गोली

10
0
Jeevan Ayurveda

मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस, घायल का इलाज जारी

छतरपुर। ओरछा रोड थाना क्षेत्र में बीती रात पुरानी रंजिश के चलते 4 लोगों के द्वारा एक व्यक्ति को गोली मारकर उसकी हत्या करने का प्रयास किया गया है। गनीमत रही कि गोली पैर में लगी जिस कारण से घायल की जान बच गई है। पुलिस ने घायल की शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी है।घायल युवक विक्रम सिंह के परिजन रावसाहब राजा ने बताया कि बीती रात वह ग्राम कलानी से ग्राम रिक्शा पुरवा जा रहा था। विक्रम सिंह अपनी बाइक से आगे चल रहे थे जबकि वह उनके पीछे-पीछे जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में गांव के डिग्गी राजा और बॉबी राजा ने अपने दो अन्य साथियों के साथ विक्रम सिंह के ऊपर हमला करते हुए गोली चला दी। गोली विक्रम सिंह के पैर में लगी और गोली चलाने के बाद सभी आरोपी मौके से भाग निकले। पीछे से आ रहे रावसाहब ने जब विक्रम सिंह को घायल अवस्था में देखा तो तत्काल परिजनों को सूचना दी और विक्रम सिंह को जिला अस्पताल लेकर आया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घायल विक्रम सिंह की शिकायत पर ओरछा रोड थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। रावसाहब ने बताया कि आरोपियों से उसके परिवार की पुरानी बुराई चल रही है। थाने में पहले से दर्ज एक मामले में राजीनामा का दबाव बनाने के लिए आरोपियों ने विक्रम सिंह को जान से मारने का प्रयास किया है।

Ad

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here