Home छतरपुर सबमर्सिबल पंप चोरी करने वाले दो चोर पकड़े

सबमर्सिबल पंप चोरी करने वाले दो चोर पकड़े

Jeevan Ayurveda

छतरपुर। गत 16 मई 2024 की रात को गौरिहार थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत के बोर में लगे सबमर्सिबल पंप, केबिल सहित कुछ अन्य सामग्री अज्ञात ने चोरी कर ली थी, जिसकी रिपोर्ट पंचायत के चौकीदार सुरेन्द्र रैकवार ने थाने में दर्ज कराई थी। मामले को संज्ञान में लेकर गौरिहार पुलिस ने पंचायत की उक्त सामग्री चोरी करने वाले दो चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। चोरों के पास से चोरी का माल भी बरामद किया गया है।थाना प्रभारी निरीक्षक उदयवीर सिंह तोमर ने बताया कि पकड़े गए चोरों के नाम धनीराम साहू उम्र 30 साल और संतोष अहिरवार उम्र 33 साल हैं, जो कि पलटा गांव के ही रहने वाले हैं। दोनों के कब्जे से चोरी का सबमर्सिबल मोटर पंप, केबिल, सपोर्टर रस्सी सहित करीब 25 हजार की संपत्ति बरामद की गई है। दोनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here