Home छतरपुर मंदिर पर दबंगों ने जमाया कब्जा, पुजारी ने कलेक्टर से की शिकायत

मंदिर पर दबंगों ने जमाया कब्जा, पुजारी ने कलेक्टर से की शिकायत

Jeevan Ayurveda

छतरपर। ग्राम बारी के रामलला मंदिर के पुजारी और श्री रामलला सरकार जनसेवा समिति के सदस्य साधुदास उर्फ वीरेंद्र कुमार ने मंगलवार को कलेक्टर, एसपी को एक ज्ञापन सौंपा है। पुजारी साधुदास का आरोप है कि एसडीएम अखिल राठौर द्वारा आपराधिक प्रवत्ति के दबंगों को मंदिर की व्यवस्था सौंप दी गई है, जो कि नियमानुसार गलत है।
पुजारी साधुदास ने बताया कि वह कई वर्षों से मंदिर में पूजा-पाठ और संपूर्ण व्यवस्था करते आ रहे हैं। 19 अप्रैल 2025 को एसडीएम छतरपुर अखिल राठौर प्रशासनिक अमले के साथ मंदिर गए थे जहां मंदिर के नियमों का उल्लंघन करने पर एसडीएम से उनकी कहासुनी हो गई थी। इससे नाराज होकर एसडीएम ने उनके विरुद्ध मामला दर्ज कराकर जेल भेजने की कार्रवाई करा दी और मंदिर की जिम्मेदारी गांव के दबंग करन सिंह, शैलेन्द्र तिवारी, अरविंद सिंह आदि को सौंप दी। ज्ञापन देकर पुजारी साधुदास ने मांग की है कि उक्त लोगों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए मंदिर की व्यवस्था से तत्काल प्रभाव दूर किया जाए और मंदिर की जिम्मेदारी उन्हें दी जाए। पुजारी साधुदास ने यह चेतावनी भी दी है कि यदि उनके ज्ञापन पर विचार नहीं किया गया तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here