
वहीं कोतवाली पुलिस ने बुधवार की सुबह लगभग 11 बजे मुखबिर की सूचना पर महोबा रोड नई बस्ती के पास एक महिला मुन्नी उर्फ अफसाना खातून पत्नि महबूब खान से 25 लीटर ओपी कैमिकलयुक्त जहरीली शराब सहित गिरफ्तार किया है। उक्त महिला अवैध शराब का विक्रय करने जा रही थी। महिला पर आबकारी अधिनियम 49ए के तहत कार्यवाही की गई है। वहीं उक्त महिला पर नशीले इंजेक्शन सहित अवैध मादक पदार्थ बेचने के आपराधिक प्रकरण पहले से दर्ज हैं।








