Home छतरपुर बिलहरी गोलीकांड को लेकर दूसरे दिन भी नौगांव में रहा तनाव

बिलहरी गोलीकांड को लेकर दूसरे दिन भी नौगांव में रहा तनाव

7
0
Jeevan Ayurveda


छतरपुर। नौगांव थाना क्षेत्र के बिलहरी गांव में राशन दुकान पर हुए गोलीकांड का मामला सोमवार को भी चर्चा में रहा। मृतक के परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया और भीम आर्मी के साथ जिला अस्पताल के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान एक युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह की कोशिश की, जिसे पुलिस ने रोका। परिजनों की मांग थी कि आरोपियों की गिरफ्तारी और काउंटर केस न बनाने तक पोस्टमार्टम नहीं होगा। वहीं, अधिवक्ताओं ने इस मामले में एक अधिवक्ता पर दर्ज केस को गलत बताते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय में ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच की मांग की।
उल्लेखनीय है कि घटना रविवार सुबह बिलहरी ग्राम पंचायत की राशन दुकान पर हुई, जहां राशन लेने गए पंकज प्रजापति (19) और आशीष प्रजापति को गोली मार दी गई थी। राशन दुकान अधिवक्ता प्रवीण पटैरिया के घर पर संचालित थी, जहां सेल्समैन से राशन को लेकर विवाद हुआ। प्रवीण ने कथित तौर पर मारपीट की और अपनी लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग कर दी, जिससे पंकज की कमर और आशीष के पैर में गोली लगी। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने अभी तक आरोपियों को नहीं पकड़ा और काउंटर केस बनाने की कोशिश कर रही है। सोमवार को पोस्टमार्टम के लिए परिजन तैयार नहीं थे और उन्होंने भीम आर्मी के साथ जिला अस्पताल के बाहर हंगामा किया। प्रदर्शन के दौरान एक युवक ने खुद पर पेट्रोल डाल लिया, लेकिन नौगांव थाना प्रभारी और पुलिस बल ने उसे तुरंत पकड़कर अनहोनी टाल दी।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here