Home छतरपुर छठवीं जूनियर नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए साहिल का हुआ चयन

छठवीं जूनियर नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए साहिल का हुआ चयन

7
0
Jeevan Ayurveda


छतरपुर। छतरपुर बॉक्सिंग अकैडमी के खिलाड़ी साहिल कोरी का छठवीं जूनियर नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2025 के लिए चयन हुआ है। मध्य प्रदेश बॉक्सिंग संघ द्वारा 8 जून 2025 को आयोजित ट्रायल में साहिल ने अपने कोच तोषेंद्र सिंह लोधी के मार्गदर्शन में हिस्सा लिया और शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन फाइट में जीत हासिल की। साहिल, बिजावर के रगोली गांव के निवासी हैं। वह अब 19 से 25 जून 2025 तक रोहतक, हरियाणा में होने वाली राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। साहिल के चयन पर छतरपुर बॉक्सिंग संघ के सचिव और कोच तोषेंद्र सिंह लोधी ने खुशी जताई। उन्होंने कहा कि अगर प्रशासन बॉक्सिंग संघ का समुचित सहयोग करे तो साहिल जैसे कई और प्रतिभाशाली खिलाड़ी उभर सकते हैं।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here