हीं, जिला मुख्यालय पर अधिवक्ताओं ने बिलहरी गोलीकांड को लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। अधिवक्ताओं का कहना है कि पुलिस ने इस मामले में अधिवक्ता नवीन पटैरिया पर गलत तरीके से केस दर्ज किया है, जबकि उनका घटना से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने पुलिस पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि जांच में पारदर्शिता नहीं बरती गई, तो वे आगे आंदोलन करेंगे। पुलिस ने ज्ञापन स्वीकार कर लिया है और जांच का आश्वासन दिया है।









