Home छतरपुर भैंस चोरी कर पिकअप से भाग रहे चोरों को ग्रामीणों ने दबोचा,...

भैंस चोरी कर पिकअप से भाग रहे चोरों को ग्रामीणों ने दबोचा, पुलिस को सौंपा

20
0
Jeevan Ayurveda

ईशानगर। थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात भैंस चोरी कर भाग रहे चोर को ग्रामीणों ने दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। हालांकि अन्य चोर मौका पाकर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले जिनकी तलाश में पुलिस जुटी है।सुरेश राय पिता पर्वत लाल राय उम्र 32 साल निवासी आमखेरा ने जानकारी देते हुए पुलिस को बताया कि सोमवार शाम वह हर रोज की तरह अपने बेड़ा में बने मकान के टपरे में तीन भैंसों को बांधकर घर आ गया था। रात करीब 2 बजे वह बाथरूम करने के लिए बाहर निकला तो बेड़ा में देखा की भैंसें गायब थी। आसपास तलाश करने पर नहीं मिली। इसी दौरान लक्ष्मणपुरा निवासी मुकेश यादव का फोन आया कि तुम्हारी भैंसे एक पिकअप में नौगांव तरफ लिए जा रहे है। जिसका नंबर यूपी 93 बीटी 2533 हैं। वहीं फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने पिकअप सहित अज्ञात चोरों पर अपराध क्रमांक 331(2), 305 (ए) के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here