Home छतरपुर डिप्टी सीएम के बयान पर केंद्रीय मंत्री ने दी प्रतिक्रिया

डिप्टी सीएम के बयान पर केंद्रीय मंत्री ने दी प्रतिक्रिया

Jeevan Ayurveda


छतरपुर। मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा के जबलपुर में दिए गए बयान, देश की सेना और सैनिक प्रधानमंत्री के चरणों में नतमस्तक हैं, ने सियासी विवाद खड़ा कर दिया है। इस बयान पर केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने शनिवार को छतरपुर में प्रतिक्रिया देते हुए सेना के सम्मान को सर्वोपरि बताया और डिप्टी सीएम को नपे-तुले शब्दों का उपयोग करने की सलाह दी।
डॉ. वीरेंद्र कुमार ने कहा कि उन्हें मीडिया के माध्यम से इस बयान की जानकारी मिली और वे इसे विस्तार से देखेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि सेना पूरे देश के लिए सम्मान का प्रतीक है और इसका अपमान अस्वीकार्य है। उन्होंने कहा, मैं भारतीय सेना का सम्मान करता हूं। डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा को नपे-तुले शब्दों का उपयोग करना चाहिए था। यदि उन्होंने ऐसा कहा है, तो यह गलत है। सेना देश की सीमाओं पर रक्षा करती है, जिसका सम्मान करना हमारा कर्तव्य है। प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति भी सेना के सम्मान में गर्व के साथ बात करते हैं।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here