Home क्राइम आईपीएल का सट्टा खिलाने वाले 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार

आईपीएल का सट्टा खिलाने वाले 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार

10
0
Jeevan Ayurveda

एक कार, चार मोटर साइकिल, चार नग मोबाइल, नगद राशि जब्त

छतरपुर। पुलिस अधीक्षक अगम जैन द्वारा संबंधित पुलिस अधिकारियों को जुआरियों, सटोरियों एवं जुआ- सट्टा का संचालन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।इसी क्रम में गुरूवार को देहात एवं कस्बा भ्रमण के दौरान हाइवे रोड पर मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम मुडवारा में कुछ व्यक्ति एक कार में मोबाइल से आईपीएल टीमों पर क्रिकेट मैच का हार जीत का दाव लगाकर अपने-अपने मोबाइलों से सट्टा खेल रहे हैं। थाना प्रभारी नौगांव निरीक्षक सतीश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ग्राम मुडवारा पहुंचे। मुखबिर के बताये हुये स्थान पर जाकर देखा तो खेत पर खड़ी एक कार में अंदर से लाईट जलती हुयी दिखाई दी जिसे टार्चो की रोशनी से देखकर घेराबन्दी कर अंदर खोल कर देखा जिसमें बैठे व्यक्तियों से नाम पता पूंछने पर अपने नाम मनीष साहू पिता स्व.सुदामा साहू उम्र 31 साल निवासी मुसाफिर खाना नौगांव, दिनेश यादव पिता इन्द्रपाल यादव उम्र 23 साल निवासी ग्राम मुडवारा थाना नौगांव, हेमन्त सोनकर पिता दुर्गा प्रसाद सोनकर उम्र 26 साल निवासी ग्राम बिलहरी थाना नौगांव, राजेन्द्र यादव पिता दशरथ यादव उम्र 34 साल निवासी ग्राम मुडवारा, नील यादव पिता भागीरथ यादव उम्र 26 साल निवासी ग्राम बिलहरी बताया। सभी की तलाशी लेने पर अपने-अपने मोबाईलों में ऑनलाईन सट्टा की आईडी पर आईपीएल के मैचों पर हार-जीत का दांव लगाते पाये गये।आरोपीगणों के कब्जे से पाँच हजार रुपये नगद, चार नग मोबाइल, एक होन्डा कम्पनी की कार कीमत करीबन 12 लाख रुपये चार मोटर साईकिलें, कुल मसरुका 14 लाख 35 हजार रुपये का जब्त किया गया है। गिरफ्तार पांचो अभियुक्त के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई। पकड़े गए सट्टेबाजों में अभियुक्त मनीष के विरुद्ध जुआ एक्ट, दिनेश के विरुद्ध मारपीट संबंधी अपराध एवं राजेंद्र के विरुद्ध जुआ, सट्टा अधिनियम के तहत पूर्व के अपराध पंजीबद्ध हैं।उक्त कार्यवाही में निरीक्षक सतीश सिंह थाना प्रभारी नौगांव, चौकी प्रभारी गर्रौली उप निरीक्षक नेहा सिंह गुर्जर, सउनि सीताराम, प्रआर रामराज सिंह, मनीष त्रिपाठी, देवीदास, आरक्षक मुकेश बिलथरे, जितेन्द्र, वीरेन्द्र सिंह, कमल सिंह, आदित्य सिंह, गजेन्द्र जाट, यादवेन्द्र सिंह, अनिल साह, धीरेंद्र सिंह राजावत की मुख्य भूमिका रही।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here