Home डेली न्यूज़ मिट्टी खोदते समय खदान में दबी किशोरी, परिजनों ने सुरक्षित बाहर निकाला

मिट्टी खोदते समय खदान में दबी किशोरी, परिजनों ने सुरक्षित बाहर निकाला

Jeevan Ayurveda

छतरपुर। बमीठा थाना क्षेत्र के गंगवाहा गांव में बुधवार सुबह मिट्टी खोदते समय 17 वर्षीय किशोरी मिट्टी में दब गई। जानकारी के अनुसार मालती आदिवासी पिता मकुंदी आदिवासी घर की छपाई के लिए मिट्टी लेने गांव में मौजूद खदान पर गई थी। मिट्टी खोदते समय अचानक मिट्टी का ढेर उसके ऊपर गिर गया, जिससे वह दब गई। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद मिट्टी हटाकर किशोरी को बाहर निकाला। इसके बाद उसे एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल छतरपुर लाया गया, जहां उसका उपचार कराया जा रहा है। घटना बुधवार सुबह करीब 10 बजे की बताई जा रही है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here