Home छतरपुर रक्तांजलि अभियान के तहत यातायात प्रभारी ने किया रक्तदान

रक्तांजलि अभियान के तहत यातायात प्रभारी ने किया रक्तदान

Jeevan Ayurveda


छतरपुर। छतरपुर पुलिस के रक्तांजलि अभियान के तहत यातायात प्रभारी निरीक्षक बृहस्पति साकेत ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मिशन अस्पताल में भर्ती एक प्रसूता को रक्तदान कर उनकी और नवजात की जान बचाई। पुलिस अधीक्षक अगम जैन के मार्गदर्शन में चल रहे इस अभियान में पुलिस जवान जरूरतमंदों की मदद के लिए लगातार आगे आ रहे हैं। यातायात प्रभारी ने बताया कि सुबह पुलिस को सूचना मिली कि जिला पन्ना में पदस्थ एक पुलिस आरक्षक की पत्नी, जो मिशन अस्पताल, छतरपुर में भर्ती हैं, को प्रसव के दौरान ओ निगेटिव रक्त समूह की तत्काल आवश्यकता है। सूचना मिलते ही यातायात प्रभारी बृहस्पति साकेत ने तुरंत अस्पताल पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और रक्तदान किया। उनके इस प्रयास से प्रसव सफल रहा और जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित हैं। परिजनों ने छतरपुर पुलिस और बृहस्पति साकेत का आभार व्यक्त किया।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here