
छतरपुर। छतरपुर विधायक श्रीमती ललिता यादव ने आज छतरपुर विधानसभा के ग्राम बूढा में बिहारी जी मंदिर के पास 5 लाख की लागत से बनने वाले समाज भवन का भूमि-पूजन किया। छतरपुर विधायक श्रीमती ललिता यादव ने मंदिर में भगवान की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र के विकास और सबकी खुशहाली की कामना की।
छतरपुर विधायक श्रीमती ललिता यादव ने बताया कि समाज भवन के बनने से भक्तों को धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन में दिक्कत नही आयेगी। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास के आवेदनों को ऐप में फीड कराने के लिए बूढा में ही कैंप लगाया और अपने मोबाइल से भी लोगों के आवेदनों को ऐप में लोड किया।
विधायक श्रीमती ललिता यादव ने इस दौरान कहा कि गांव वालों को इससे आवेदन करने के लिए परेशान नही होना पड़ेगा। ग्रामीणजनों ने छतरपुर विधायक श्रीमती ललिता यादव द्वारा क्षेत्र के विकास में किए जा रहे लगातार कार्यो के लिए सराहना की।








