
बिजावर के राईबल इंग्लिश स्कूल की 12वीं वाणिज्य समूह की छात्राओं नंदनी जैन और अर्पिता गुप्ता ने मध्यप्रदेश बोर्ड परीक्षा 2025 में क्रमश: 485 अंक (97 प्रतिशत) और 483 अंक (96.6 प्रतिशत) प्राप्त कर प्रदेश में छठवां और आठवां स्थान हासिल किया। इस उपलब्धि पर बिजावर विधायक राजेश शुक्ला ने दोनों छात्राओं को अपने निवास पर बुलाकर मिठाई खिलाकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। विधायक ने उनकी मेहनत की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उनकी पत्नी रजनी शुक्ला और पुत्र धनंजय शुक्ला भी मौजूद रहे।







