Home छतरपुर बच्चों के विवाद में दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प

बच्चों के विवाद में दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प

14
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। राजनगर थाना क्षेत्र के ग्राम डहर्रा में बच्चों के विवाद और पुरानी रंजिश को लेकर विश्वकर्मा परिवार के छह लोगों ने रैकवार परिवार के तीन सदस्यों पर लाठी-डंडों और लोहे की छड़ से जानलेवा हमला कर दिया। घायलों को जिला चिकित्सालय छतरपुर में भर्ती कराया गया है। वहीं राजनगर थाने में मारपीट का मामला दर्ज किया गया है।डहर्रा निवासी जीवनलाल रैकवार ने बताया कि वह और उनके परिवार के कुछ सदस्य पानी भरने गए थे, तभी लखन विश्वकर्मा, ब्रजगोपाल, सुधा, प्रभा, शिवानी और साक्षी ने उनकी पत्नी सुमित्रा पर घर में घुसकर हमला किया। यह हमला बच्चों के बीच पहले हुए विवाद और पुरानी रंजिश का नतीजा बताया जा रहा है। सुमित्रा को अकेला पाकर आरोपियों ने लाठी-डंडों और लोहे की छड़ से मारपीट की, जिससे उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं। जैसे ही जीवनलाल और उनके भाई संतोष रैकवार को घटना की जानकारी मिली, वे मौके पर पहुँचे। वहाँ विश्वकर्मा परिवार ने उन पर भी हमला कर दिया। जीवनलाल का दायाँ हाथ टूट गया, और संतोष को भी चोटें आईं। जीवनलाल ने बताया कि उन्होंने तत्काल 100 डायल पर कॉल किया, लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुँची। इसके बाद घायल अवस्था में वे स्वयं अपने परिवार को लेकर राजनगर थाने पहुँचे, जहाँ मारपीट की शिकायत दर्ज की गई। गंभीर रूप से घायल जीवनलाल और सुमित्रा को प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय छतरपुर रेफर किया गया, जहाँ उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। संतोष का स्थानीय स्तर पर इलाज चल रहा है

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here