Home डेली न्यूज़ शीलिंग पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह

शीलिंग पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह

Jeevan Ayurveda


छतरपुर। शिक्षा के क्षेत्र में 27 वर्षों से अपनी विशिष्ट पहचान बनाए हुए शीलिंग पब्लिक स्कूल, छतरपुर में स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति, उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय की स्टूडेंट काउंसिल के विद्यार्थियों द्वारा किया गया।
समारोह का शुभारंभ भव्य तिरंगा यात्रा से हुआ। स्कूल बैंड, तिरंगे और आकर्षक बैनरों के साथ निकली यात्रा विद्यालय परिसर से शुरू होकर खड़े हनुमान जी, जवाहर रोड, आकाशवाणी तिराहा, कांग्रेस कार्यालय, शिक्षा विभाग एवं ब्रह्माकुमारीज आश्रम होते हुए पुन: विद्यालय परिसर पहुंची। इस दौरान भारत माता की जय और देशभक्ति के नारों से पूरा मार्ग राष्ट्रप्रेम से गूंज उठा।
विद्यालय के निदेशक डॉ. संजीव आर. नगरिया ने ध्वजारोहण किया। राष्ट्रगान के बाद विद्यार्थियों ने महापुरुषों एवं वीर शहीदों के सम्मान में नारे लगाए। इसके बाद राजीव जैन, ख्याति गौतम, फिज़ा एवं सुषमा दुबे ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।
विद्यार्थियों ने नृत्य, गीत एवं संगीत की शानदार प्रस्तुतियों के माध्यम से देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। प्राचार्य ख्याति गौतम ने स्वागत भाषण दिया। वहीं एमडी सर ने विद्यार्थियों को ज्ञान, संस्कार और राष्ट्रसेवा की भावना के साथ आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया।
समारोह को सफल बनाने में प्री-प्राइमरी विभाग की शिक्षिकाओं का विशेष योगदान रहा। बच्चों की तैयारियों, प्रस्तुतियों, अनुशासन और तिरंगा यात्रा में शिक्षिकाओं की मेहनत एवं समर्पण सराहनीय रहा।
इस अवसर पर योगेश कौशिक, संतोष गुप्ता, शोभा जैन, समीक्षा तिवारी, रेशु अरजरिया, शैफाली श्रीवास्तव, प्राची बुंदेला, मोहिनी खरे, रोहित नामदेव, अरविन्द तिवारी, फरहत, ज्योति मांझी सहित समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ शिक्षिका संध्या श्रीवास्तव एवं कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों अनुज बुंदेला, लावण्या अनुरागी और सौम्या राजपूत ने किया।
अंत में वरिष्ठ प्राचार्य राजीव जैन ने अतिथियों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। पूरे समारोह ने विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, एकता, अनुशासन और देश के प्रति समर्पण की भावना को मजबूत किया तथा स्वतंत्रता दिवस समारोह यादगार बन गया।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here