Home छतरपुर जिला स्तरीय संयुक्त परामर्शदात्री समिति की बैठक संपन्न

जिला स्तरीय संयुक्त परामर्शदात्री समिति की बैठक संपन्न

11
0
Jeevan Ayurveda


छतरपुर। गुरुवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में कलेक्टर पार्थ जैसवाल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय संयुक्त परामर्शदात्री समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कर्मचारी संघ के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा करते हुए कलेक्टर श्री जैसवाल ने कहा कि जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की बैठक कर्मचारियों से जुड़े आवश्यक मुद्दों पर आयोजित की जाती है।
बैठक में कर्मचारियों के सातवे वेतनमान के निर्धारण, क्रमोन्नति, समयमान- वेतनमान, एरियर्स, इंक्रीमेंट,कर्मचारियों की सेवा पुस्तिका एवं सेवा सत्यापन, कर्मचारियों के स्वत्व भुगतान,विभागीय भविष्य निधि पर्ची, पेंशन प्रकरण, अनुकंपा नियुक्ति प्रकरण सहित अन्य विषयों पर कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों द्वारा मांगे रखी गई एवं विभागीय अधिकारियों के साथ चर्चा की गई। जिसके लिए कलेक्टर ने कहा कि प्रतिनिधियों द्वारा दी गई मांगों एवं सुझावों को सूचीबद्ध किया गया है, इसके लिए विभागीय अधिकारियों को समय सीमा में निराकरण के लिए निर्देशित किया भी किया है। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत तपस्या परिहार, एएसपी विदिता डागर एडीएम मिलिंद नागदेवे, डिप्टी कलेक्टर विशा माधवानी सहित संबंधित जिला अधिकारी एवं विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here