Home छतरपुर प्रेम सागर तालाब की सफाई शुरू, जल संरक्षण अभियान के तहत नगर...

प्रेम सागर तालाब की सफाई शुरू, जल संरक्षण अभियान के तहत नगर परिषद खजुराहो की पहल

Jeevan Ayurveda

खजुराहो। जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत नगर परिषद खजुराहो द्वारा प्रेम सागर तालाब की सफाई का कार्य शनिवार से प्रारंभ कर दिया गया। यह विशेष सफाई अभियान 20 अप्रैल से 28 अप्रैल 2025 तक चलेगा, जिसमें प्रतिदिन होटल, कार्यालयों और विभिन्न स्व-सहायता समूहों के सहयोग से श्रमदान किया जाएगा।यह कार्य कलेक्टर जिला छतरपुर के निर्देश पर नगर परिषद अध्यक्ष अरुण कुमार उर्फ पप्पू अवस्थी एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी बसंत चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य क्षेत्रीय जल स्रोतों की स्थिति में सुधार कर जल संरक्षण को बढ़ावा देना है, ताकि वर्षा जल का समुचित उपयोग सुनिश्चित हो सके। नगर परिषद खजुराहो द्वारा 30 मार्च से लगातार जल स्रोतों की साफ-सफाई, जल संयंत्रों की मरम्मत, तालाब, नदी, झील एवं बावडिय़ों का सर्वेक्षण आदि कार्य भी कराए जा रहे हैं। साथ ही एमपीयूडीसी द्वारा संचालित पेयजल योजना के तहत अपव्यय हो रहे जल की रोकथाम हेतु नलों में लीकेज सुधार और टोटी मरम्मत का कार्य भी तीव्रता से किया जा रहा है। नगर परिषद के इस समर्पित अभियान को स्थानीय नागरिकों और संस्थानों का भी सहयोग मिल रहा है, जिससे यह प्रयास न केवल जल संरक्षण की दिशा में एक ठोस कदम साबित हो रहा है बल्कि लोगों में जागरूकता भी बढ़ा रहा है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here