Home छतरपुर मुआवजा राशि को लेकर किसान परिवार बैठे धरने पर

मुआवजा राशि को लेकर किसान परिवार बैठे धरने पर

29
0
Jeevan Ayurveda

खजुराहो फोरलेन में अधिग्रहीत की गई जमीन का नहीं मिला मुआवजा

छतरपुर। राजनगर अनुभाग अंतर्गत आने वाले बसारी हल्का क्षेत्र के ग्राम टुरया के रहने वाले 14 किसान परिवार बीते रोज से मुख्यालय पर जिला पंचायत के सामने मेला ग्राउण्ड में धरने पर बैठे हैं। उनका आरोप है कि फोरलेन में उनकी जमीन अधिग्रहीत कर ली गई लेकिन उन्हें आज तक मुआवजा नहीं दिया गया। किसानों परिवारों ने कहा कि जब तक उन्हें मुआवजा राशि नहीं दी जाती वे अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे रहेंगे।ग्राम टुरया निवासी किसान कैलाश अहिरवार ने बताया कि झांसी-खजुराहो फोरलेन में 14 किसान परिवारों की जमीन शासन द्वारा अधिग्रहीत की गई लेकिन उन्हें आज तक मुआवजा नहीं दिया गया। उन्होंने बताया कि उन्होंने बताया कि 14 परिवार सभी अलग-अलग हैं और उनकी जमीनें भी अलग-अलग थीं लेकिन प्रशासन द्वारा उनका मुआवजा एक साथ बना दिया गया था जिस कारण हमने विरोध किया था कि सभी का मुआवजा अलग-अलग दिया जाए। उन्होंने बताया कि कलेक्टर से लेकर एसडीएम, तहसीलदार सभी जगह आवेदन दे चुके हैं लेकिन आज तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि जब तक उन्हें मुआवजा नहीं दिया जाता वे अब धरना खत्म नहीं करेंगे। वे अपने छोटे-छोटे बच्चों, महिलाओं के साथ यहीं धरने पर बैठे रहेंगे।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here