Home छतरपुर रेत माफिया ने अपने ही ट्रैक्टर चालक को मारी गोली, मौत

रेत माफिया ने अपने ही ट्रैक्टर चालक को मारी गोली, मौत

Jeevan Ayurveda

छतरपुर। जिले के बिजावर थाना क्षेत्र में एक रेत माफिया द्वारा अपने ही ट्रैक्टर चालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोपी घटना के बाद से फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। वहीं मृतक का शुक्रवार को जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम किया गया।
जानकारी के अनुसार बिजावर थाना अंतर्गत ग्राम एरोरा निवासी 35 वर्षीय मनोज रैकवार, रेत के अवैध कारोबार से जुड़े उमेश दुबे के ट्रैक्टर पर चालक के रूप में कार्य कर रहा था। गुरुवार की रात करीब 10:30 बजे उमेश दुबे ने शराब के नशे में मनोज को गोली मार दी। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल मनोज को तत्काल बिजावर उपस्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई राहुल रैकवार ने बताया कि उनका भाई काफी समय से उमेश दुबे के ट्रैक्टर पर काम कर रहा था। घटना के समय भी वह ट्रैक्टर के साथ था, तभी उमेश दुबे ने किसी बात को लेकर उसे गोली मार दी। मृतक के एक अन्य भाई विजय रैकवार ने भी घटना की पुष्टि की है। घटना की सूचना मिलते ही बिजावर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शुक्रवार को पुलिस की मौजूदगी में पोस्टमार्टम किया गया। बिजावर थाना प्रभारी कमलजीत सिंह ने बताया कि आरोपी उमेश दुबे घटना के बाद से फरार है, उसकी तलाश जारी है। मामला दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here