Home छतरपुर केन-बेतवा लिंक परियोजना से प्रभावित ग्रामीणों ने विधायक को सुनाई समस्या

केन-बेतवा लिंक परियोजना से प्रभावित ग्रामीणों ने विधायक को सुनाई समस्या

Jeevan Ayurveda

बिजावर। शनिवार को केन-बेतवा लिंक परियोजना से प्रभावित ग्रामों के दर्जनों ग्रामीण अपनी समस्याएं लेकर बिजावर विधायक राजेश शुक्ला बबलू के निज निवास पर पहुंचे। ग्रामीणों ने इस दौरान विधायक को बताया कि परियोजना कार्य के चलते उन्हें कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, जिनका अब तक कोई संतोषजनक समाधान नहीं हुआ है।ग्रामीणों ने बताया कि जल संसाधन विभाग और निर्माण एजेंसियों के कार्यों के चलते खेतों की भूमि, संपर्क मार्गों और आजीविका पर असर हुआ है। कई स्थानों पर मुआवजे में देरी, अधूरी जानकारी और संवाद की कमी से असंतोष की स्थिति बन रही है। ग्रामीणों ने यह भी कहा कि उन्हें सही समय पर सूचना नहीं दी जाती और न ही उनकी शंकाओं का समाधान होता है। विधायक राजेश शुक्ला ने ग्रामीणों की बातें बेहद गंभीरता से सुनीं और तुरंत ही मामले को संज्ञान में लेते हुए एक आपात बैठक बुलाई। उन्होंने बिजावर एसडीएम, केन-बेतवा लिंक परियोजना से जुड़े वरिष्ठ अधिकारियों और निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधियों को अपने निवास पर बुलाकर सभी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। विधायक ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि परियोजना से प्रभावित किसी भी ग्रामीण को असुविधा न हो। उन्होंने कहा, परियोजना से यदि आमजन को परेशानी हो रही है तो उसका समाधान करना हमारा जिम्मेदारी है। हमारी प्राथमिकता है कि विकास कार्य जनहित और जनभावनाओं के सम्मान के साथ आगे बढ़ें। विधायक ने यह भी कहा कि जनसेवा हमारा संकल्प है और प्रत्येक प्रभावित व्यक्ति की समस्या का समयबद्ध और समुचित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे ग्राम स्तर पर जाकर व्यक्तिगत रूप से स्थिति का आकलन करें और पारदर्शिता के साथ कार्य करें। वहीं ग्रामीणों ने विधायक की त्वरित पहल और संवेदनशीलता की सराहना की।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here